प्रतियोगिता में 4 इनाम, पहला खंडवा, दूसरा-तीसरा और चौथा हरदा के नाम
अनोखा तीर, हरदा। खंडवा जिला के ग्राम सालिढ़ाना सिथत श्री अजयपाल बाबा मेला गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की बैलजाकड़ियों ने हिस्सा लिया। बैलदौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में समस्त इनाम हरदा की बैलजोड़ियों के खाते में आए हैं। उन्होंनें बताया कि पहला इनाम टाइगर गु्रप केरपानी खंडवा की बैलजोड़ी ने 51 हजार रुपए का इनाम जीता है। , दूसरा इनाम राजू जेवल्या छोटीहरदा और भगत जानी रूंदलाय की बैलजोड़ी ने 31 हजार रुपए जीता है। जबकि तीसरा इनाम सरवन जानी बजवाड़ा और सेठी पटेल सालाबेडी की बैलजोड़ी ने 21 हजार रुपए जीतकर हरदा का नाम गौरान्वित किया है। इसके अलावा अन्य बैलजोड़ी जिन्होंनें बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें भी समिति के द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम ृृ11 फरवरी से 19 फरवरी तक चला। इस बीच धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज रही। अंतिम दिन बैलगाड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 4 इनाम में से 3 इनाम हरदा की बैलजोड़ी ने अपने नाम किया है। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशेष अतिथि छाया मोरे विधायक छनेरा तथा जनपद अध्यक्ष सुमित्रा काले, विजयपाल उपाध्याय भगवानपुरा, जगराम यादव, मंडल अध्यक्ष गुढ़ी किरण दीदीशेखर पटेल, अमित यादव, महामंत्री जयसिंग पाटिल, नंदकिशोर जायसवाल,सेवादास पटेल, राजेश पाटीदार एवं डॉ विपिन यादव की सहयोगी भूमिका रही। आयोजन में अनुभवी दौड़प्रमियों ने विसिल मास्टर एवं निर्णायक की भमिका अदा की।
Views Today: 18
Total Views: 18

