जिला पंचायत में पदस्थ रजनीश शुक्ला ने बताया कि तमाम स्तरों पर मॉनीटरिंग करने के अलावा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मॉनीटरिंग भी की जाती है। ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए संबंधितों की आईडी बनी हुई है, जो कि एसएमएस तथा मोबाइल एप्प के जरिये पोषण आहार कार्यक्रम का निरीक्षण करते हैं। जबकि ऑफलाइन मॉनीटरिंग में अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधी सम्मलित रहते हैं। किंतु , ऑफलाइन मॉनीटरिंग के लिए किसी प्रकार की आईडी नही है। बावजूद वे लोग शिक्षा व भोजन की गुणवत्ता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
इन जनशिक्षकों का काम अव्वल
ब्लाक — स्कूल
हरदा — ईपीएस रन्हाईकलॉ
हरदा — ईपीएस कुकरावद
टिमरनी — ईपीएस करताना
टिमरनी — ईपीएस निमाचाकलॉ
खिरकिया — ईपीएस सक्तापुर
खिरकिया — ईपीएस पहटकलॉ
क्या बोले जिम्मेदार :
शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं के लिए पीएम पोषण आहार कार्यक्रम महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। यही कारण है कि स्कूलों में पोषण आाहर की सतत मॉनीटरिंग करने के अलावा समय-समय पर मागदर्शित भी किया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित स्कूल से लेकर जिला स्तर तक मॉनीटरिंग टीमों को जिम्मेदारियां सौंप रखी हैं।
अंजली जोसेफ , सीईओ
जिला पंचायत हरदा
Views Today: 14
Total Views: 14

