जिले की तीनों मंडियों मेें मक्का की आवक ज्यादा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले की तीनों मंडी हरदा, खिरकिया और टिमरनी में मक्का की आवक सबसे ज्यादा है।  दूसरे नंबर पर गेहूॅ की आवक है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार  5 फरवरी को हरदा में मक्का की आवक 4747 क्विंटल, खिरकिया में 1152 क्विंटल और टिमरनी में 7963 क्विंटल रही। जो 1100 रूपए से लेकर 1600 रूपए तक बिक रही है। इसी प्रकार हरदा मंडी में गेहूॅ की आवक 1612 क्विंटल, खिरकिया में 681 क्विंटल और टिमरनी में 482 क्विंटल रही। शेष फसलों में चना, सोयाबीन और मूंग की आवक सामान्य है।
चना और गेहूॅ की आवक बढ़ेगी
जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में चना और गेहूॅ की कटाई प्रारंभ होने के साथ ही मंडियों में आवक बढ़ेगी। क्योंकि, किसान आगामी फसल की बुआई समेत अन्य कृषि कार्यो में जुटेंगे। इसके लिए मंडी का रूख करना तय है।
मूंग का रकबा घटने के आसार
किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार ग्रीष्मकालीन मूंग का रकबा घटने के आसार हैं। वजह यह कि लगातार तीन फसलों की बुआई से फसल चक्र बिगड़ रहा है। वहीं खेतों में नमी होने के कारण फसल का उठाव थम रहा है।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!