Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

रेंज का अभाव…

2 min read
Text Size:

ग्राम बीड़ में मोबाइल पर बात करते समय दिक्कत
अनोखा तीर, हरदा। हरदा विकासखंड के ग्राम बीड़ के लोगों को मोबाईल पर बात करते समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां घरों के अंदर बराबर रेंज नही मिल रही है। जिसके चलते मोबाइल पर बात करते समय आवाज कट-कटकर आ रही है। इससे निजात पाने के लिए लोगों को घर की छत अथवा बाहर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिसको लेकर वे खासे परेशान है। गांव के अरूण शर्मा ने बताया कि पहले अधिकांश लोगों के पास आइडिया की सिम थी, जो बार-बार छोड़ पकड़ करती थी। इतना ही नही, नेट ना के बराबर चलता था। इससे परेशान होकर लोगों ने आइडिया की सिम को जियो में तब्दील करवाया है। लेकिन फिर भी पूरी तरह सुधार नही हुआ है। क्योंकि, कॉल आने पर या लगाने पर घर के अंदर सही तरीके से  बात नही हो पाती है। कॉल आने पर तुंरत बाहर निकलना पड़ता है। गांव के विक्रांत शर्मा ने बताया कि गांव के बाहर निकलते ही व्यवस्थित बात होने लगती है। किंतु गांव में यह दिक्कत अब भी बनी हुई है। इसकी क्या वजह है, ये समझ से परे है।  संपर्क सुविधा के मद्देनजर समस्या का समाधान करने की आवश्यकता है। जिस पर संबंधित कंपनी को ध्यान देना चाहिए।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply