अनोखा तीर, टिमरनी। महाराणा क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन लगातार पांचवें वर्ष इटारसी में किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की चुनिंदा 16 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी कोच अंकित जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में टिमरनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छिंदवाड़ा की टीम को रोचक मुकाबले में दो अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला निर्धारित समय में 33-33 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद पांच-पांच रेड के नियम के तहत निर्णय हुआ। इसमें टिमरनी की टीम ने दो अंकों से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 15 हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिता में टिमरनी की ताशु राजपूत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि रंजीता धुर्वे को बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला। विजेता टीम में विशाखा कालोंसिया, शीतल चौहान, प्रियांशी राजपूत, प्रियांशी कौरव, मोनिका कलाम, आकांक्षा गौर, दीप्ति कुमारी और टीना शामिल रहीं। टीम के साथ कोच विजय सावनेर, शिखा शाकलले और लक्की ठाकुर भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर संजय शाह, देवेन्द्र भारद्वाज, सचिन दुबे, किशोर डूडी, राजेश खेरवा, आलोक जैन, राजा भुस्कुटे, मुरली पाटिल, कैलाश डूडी, सुनील दुबे, डॉ राजेंद्र शर्मा, दीपक भाटी, विनोद अग्रवाल, गौरव शुक्ला, मंगल सिंह यादव, जगदीश शर्मा, रामजीवन गोदारा, अरुण वर्मा, गिरजा शंकर राजपूत, सुरेश बघेल, धन्नालाल जाट, मुबारिक शाह, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर और हिना अली खान ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

Views Today: 8
Total Views: 74

