निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। क्षत्रिय यदुवंशी जादम समाज सेवा समिति जिला के तत्वावधान में 31 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम गोदड़ी में आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मोनू पटेल ने बताया कि इस सम्मेलन में हरदा सहित खंडवा, नर्मदापुरम एवं अन्य जिलों से भी समाज के बंधु शामिल होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष आकाश यदुवंशी ने जानकारी दी कि निशुल्क विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले सामाजिक जोड़ों का पंजीयन 25 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गोदड़ी गांव में सामाजिक लोगों द्वारा कुहिग्वाड़ी, नौसर, बिच्छापुर, बाजनिया और पोखरनी क्षेत्रों में समाज के बंधुओं से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, शेष जोड़ों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

181 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!