स्वच्छता अपनाकर ही संभव है स्वस्थ जीवन : भदौरिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कुंजरगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रात: प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने गांव में भ्रमण करते हुए स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके पश्चात सभी शिविरार्थियों द्वारा योग एवं व्यायाम कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई गई। द्वितीय दिवस के अंतर्गत परियोजना कार्य के तहत शिविर परिसर एवं आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में स्वस्थ जीवन में स्वच्छता का महत्व विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि हरिओम भदौरिया (शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला) ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र राठौर (शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला) एवं सुनील लौंगरे खेल अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को नियमित स्वच्छता, योग एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशी खान एवं मांगीलाल जाटव द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सोलंकी ने किया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों को राम-रावण, कितने भाई-कितने एवं रुमाल-दुपट्टा जैसे खेल खिलाए गए। द्वितीय दिवस का कार्यक्रम स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायी रहा और अनुशासन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

Views Today: 40

Total Views: 40

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!