प्रदेश मालवी स्वर्णकार कल्याण ट्रस्ट का 25वां कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश मालवी स्वर्णकार कल्याण ट्रस्ट समाज भोपाल द्वारा 25वां कार्यक्रम करोद रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव जालू जी महाराज के पूजन-अर्चन और आरती से हुई। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग एवं दक्षिण-पश्चिम के विधायक भगवान दास सबन्नानी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं शहरों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों एवं युवाओं को भी सम्मानित किया गया। हरदा समाज से राजेश मट्टु सोनी अध्यक्ष तथा युवा मंडल के अध्यक्ष हेमंत और अरविंद सोनी का सम्मान प्रदेश के ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष ओपी सोनी, अजय सोनी भेरुन्दा, एसएन सोनी, जगमोहन, पिंटू सोनी साकेत, नंद किशोर सीहोर एवं धीरज सोनी द्वारा किया गया। मंच से वक्ताओं ने बताया कि हरदा समाज तेजी से विकास कर रहा है। समाज में वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा महिला मंडल की गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। हरदा जिला प्रदेश स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन में सदैव अग्रणी रहता है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

error: Content is protected !!