असुरक्षित परिवहन से दुर्घटना का अंदेशा

– ट्रालियों में लहराता है लोहे का सरिया
अनोखा तीर, हरदा। शहर के भीड़भाड़  वाले इलाकों में ट्रेकटर-ट्राली में लोहे के सरिये का असुरक्षित परिवहन दुर्घटना की संभावनाओं को बल देता है। यह नजारा लंबे समय से देखने को मिल रहा है। जिस पर प्रभावी कार्रवाई की दरकार है, ताकि अप्रिय घटनाओं के डर पर विराम लग सके। जानकारी के अनुसार शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोहे का सरिया सुरक्षित तरीके से परिवहन नही किया जा रहा है। ट्राली में लोहे को लादकर ले जाया जाता है। ऐसी स्थिति में आधा लोहा ट्राली से बाहर लहराता है। जिससे ट्राली के पीछे चल रहे वाहन चालकों सहित अन्य राहगिरों को परेशानी होती है। जिस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी हो गया है।

75 Views

Leave a Reply