मिशय नेत्रालय के तहत हुई जांच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मिशय नेत्रालय (मीरा होप फाउंडेशन) के सौजन्य से जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वाधान में नि:शुल्क आँखों की जाँच एवं नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहटगांव में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निशुल्क नेत्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में चिकित्सक के रूप में शंकर नेत्रालय चेन्नई से प्रशिक्षित प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद भूमरकर ने नेत्र परीक्षण किया। जिन मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन होना है उनका नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक संपन्न हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!