
हरदा – भारतीय संस्कृति अद्भुत है,वहीं इसका वैज्ञानिक आधार भी है।हमे चाहिए कि अपनी परम्पराओं,अपने शास्त्रों में उल्लेखित बातों को महत्व दे।यह बात सोमवार को मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्रालय मप्र शासन इंदर सिंह परमार ने श्री वेलनेस सेंटर के उदघाटन के अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि हमें भारतीय ज्ञान परम्परा का अनुसरण करना चाहिए।इस अवसर पर विशेष अतिथि परशुराम कल्याण बोर्ड मप्र के अध्यक्ष प.विष्णु राजोरिया,हरदा नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया,समाजसेवी राकेश चतुर्वेदी,पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने की।अपने उद्बोधन में विशेष अतिथि पंडित विष्णु राजोरिया ने श्री वेलनेस सेंटर के उदघाटन की सराहना करते हुए आयुर्वेद को प्राचीन एवं कारगर पद्धति बताया।नपा अध्यक्ष भारती कमेडिया ने रोगियों के लिए आयुर्वेद सशक्त माध्यम बताया।जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश वर्मा ने सेंटर डॉ आदर्श शुक्ला,डॉ नीतीश बघेल, डॉ शिवम् सातनकार के प्रयास की सराहना की।अध्यक्षीय उद्बोधन में कमल पटेल ने अपनी प्रभावी भाषण में रोगों में उपचार के लिए व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हरदा के लोगों को सुविधा के लिए मै प्रतिबद्ध हूं। स्वागत उद्बोधन श्री वेलनेस सेंटर के डायरेक्टर डॉ आदर्श शुक्ला ने व्यक्त किया।इस दौरान उन्होंने सेंटर पर आयुर्वेद,पंचकर्म की स्तरीय सुविधा के साथ स्किन,हेयर,एस्थेटिक सुविधा को विस्तार से बताया।इस अवसर पर श्री वेलनेस सेंटर ने अपने उत्पाद की लांचिंग की।यह उत्पाद हर्बल एवं नेचुरल पद्धति से तैयार किया गया है,जो रोगियों को शीघ्र लाभ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।डॉ शुक्ला ने बताया कि उनके निर्देशन लांच किए उत्पाद की हरदा में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।अंत में आभार डॉ नीतीश बघेल ने व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ दीपक शुक्ला,कैलाश बघेल,नितेश बादर,हरगोविंद दुबे,सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,बंटी शुक्ला,संजय दुबे,आनंद टैगोर,विवेक बादर,सुदीप मंडलोई,बसंत राजपूत सहित बड़ी संख्य में लोग उपस्थित थे।




