श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई संत रविदास जयंती

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के गुठान मोहल्ले में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास के विचारों एवं उनके सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। जयंती समारोह में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे की प्रेरणा देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर दयाराम चौधरी, रामदीन राठौर, सुनील मंडराई, दुर्गेश मंडराई, निर्भय दास राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply