सनातन की मजबूती पर जोर

अनोखा तीर, करताना। सनातन धर्मरक्षक समिति द्वारा करीबी गांव काथड़ी निवासी कैलाश सिंह राजपूत को सनातन धर्म के संरक्षण, संवर्धन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता में अपने समर्पण, सहयोग एवं अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सनातन धर्मरक्षक समिति के प्रधान कार्यालय अजगरा, रानीगंज, जिला प्रतापगढ़ में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया। क्षेत्र में सनातन धर्म को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा भी कैलाश राजपूत का फूलमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

118 Views

Leave a Reply