रामलीला में धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के कान्हा बाबा मैदान पर 40 वर्ष बाद एक बार फिर रामलीला का मंचन हो रहा है। आयोजित पाँच दिवसीय रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस शनिवार रात्रि को धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। धनुष यज्ञ प्रसंग में भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सजीव मंचन हुआ, जिसमें लक्ष्मण के ओजस्वी वचनों और परशुराम के तेजस्वी स्वरूप को कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। संवादों के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को देखने के लिए समीपवर्ती ग्राम बालागांव, फुलड़ी, पोखरनी, चौकड़ी एवं टिमरनी की रामलीला मंडलों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बाहर से आए सभी अतिथियों एवं मंडलों का सम्मान कान्हा बाबा रामलीला मंडल समिति के सदस्य रामकृष्ण रायखेरे, भरत टुले, विष्णु पटेल, ललित पाटिल एवं रामदास रायखेरे द्वारा किया गया। मंच का संचालन संजय शेरु सोलंकी द्वारा किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

error: Content is protected !!