अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसफ ने शुक्रवार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ज़िले की ग्राम पंचायत खेड़िनीमा, नयापुरा जनपद पंचायत हरदा में एक बगिया माँ के नाम परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होने स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों को बढ़ाने हेतु डीपीएम, एसआरएलएम हेतु निर्देशित किया। उन्होने ग्राम पंचायत खेड़िनीमा में जलगंगा अभियान के तहत निर्मित स्टाप डैम व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत में संधारित हो रहे अभिलेखों का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा विश्वजीत पाटीदार, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Views Today: 18
Total Views: 30

