रेलवे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने किया हरदा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव ने हरदा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का स्टेशन प्रबंधक के साथ अवलोकन करते हुए विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के पश्चात निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य प्रगति पर हैं। रेल मंत्रालय यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि वर्तमान में पार्किंग व्यवस्था स्टेशन परिसर के बाहर होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना

102 Views

Leave a Reply