अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्टर कार्यालय हरदा के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट हैÓ। कार्यक्रम में नवमतदाताओं को परिचय पत्र वितरित किये जायेंगे तथा शपथ भी दिलायी जाएगी। इस दौरान एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
123 Views

