अनोखा तीर, हरदा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के व्यवस्थित ढंग से आयोजन के लिये फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में होगी। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने की हिदायत दी है।
Views Today: 2
Total Views: 70

