Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

हरदा में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन

1 min read

-पर्यावरण और विश्व कल्याण हेतु आहुतियां छोड़ी
अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में रविवार 4 जनवरी 2026 को शहर की सुदामा नगर कॉलोनी में शिव महापुराण कथा स्थल पर पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने पर्यावरण संरक्षण, आत्म शोधन, आत्म कल्याण, जन कल्याण एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ के दौरान पंडित राम शर्मा आचार्य की संकल्पना मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण की पूर्णता हेतु भी आहुतियां दी गईं। पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ साधना गौर एवं कुसुम गौर द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव मात्र एवं प्राणी मात्र के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप एवं ध्यान करना चाहिए। गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि विद्यार्थी, गृहिणी और सामान्य जन सहित प्रत्येक व्यक्ति को गायत्री महामंत्र की उपासना, आराधना, साधना और स्वाध्याय समय संयम और अर्थ संयम के साथ करना चाहिए। इससे विश्व कल्याण का कार्य संभव होगा और विश्व शांति की स्थापना में योगदान मिलेगा।

77 Views
77 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply