अनोखा तीर, टिमरनी। नगर के ईशान परिसर में अंकित 11 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित कुंवर संजय शाह ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणेश के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों का मंच पर अंकित कनेरे एवं टीम द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राइजिंग स्टार टिमरनी और योद्धा वॉरियर्स रहटगांव के बीच खेला गया, जिसमें योद्धा वॉरियर्स रहटगांव ने 98 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मुकाबला ढाका इलेवन सिवनी और योद्धा वॉरियर्स रहटगांव के बीच हुआ, जिसमें ढाका इलेवन सिवनी ने 10 विकेट से विजय प्राप्त की। तीसरा मुकाबला ढाका इलेवन सिवनी और राइजिंग स्टार टिमरनी के बीच खेला गया, जिसमें ढाका इलेवन सिवनी ने 89 रन से जीत दर्ज की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, मंडल उपाध्यक्ष अनिल किरार, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, वरिष्ठ नेता नन्हेलाल कौशल, दीपक पटवारे, मंडल महामंत्री अंकित कनेरे, डॉ. प्रणय शर्मा, मंगेश गुहा, विजय चंदेल, दिनेश कौशल, सतीष सेजकर, संयम जैन, सतीश ओनकर, इमरान खान, इकबाल खान, भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


