Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम जूनापानी निवासी ममता मालवीय ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी की मांग की, जिस पर उन्होने अग्रणी बैंक प्रबन्धक को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बीड़ निवासी किसानों ने बैंक व बीमा कम्पनी की गलती के कारण खरीफ फसल की बीमा राशि नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक को मामले की जांच कर आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम जात्राखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र पाराशर ने भावान्तर योजना के तहत भुगतान प्राप्त नहीं होने की शिकायत की, जिस पर उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम बीड़ के किसानों ने नहर की साफ-सफाई कराने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को नहर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम कुंजरगांव निवासी विशाल ने गल्ला पर्ची पर कम गल्ला मिलने की शिकायत की, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply