अनोखा तीर, हरदा। जिले के माय किड्स एकेडमी स्कूल, हरदा में आज वार्षिक उत्सव सृजन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे स्कूल प्रांगण में प्रारंभ होगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका हरदा की अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सारण, र्कुी क्षत्रिय गौर समाज के अध्यक्ष शप्रेमनारायण गौर एवं सह प्रांतीय स्वदेशी मेला प्रभारी रविलाल पटेल उपस्थित रहेंगे। विद्यालय द्वारा सभी अभिभावकों, सम्मानित नगरजनों एवं सहयोगियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में पधारकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
Views Today: 2
Total Views: 80

