अनोखा तीर, हरदा। एमपीबीए हरदा के संयुक्त सचिव कुलदीप ओझा ने बताया कि 5 दिन से बैंक के सप्ताह लागू करो की मांग को लेकर यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 30 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों का आवाहन किया गया। यूएफबीयू के बैनर के अंतर्गत जिसमें सभी सरकारी एवं कुछ गैर सरकारी बैंक संगठन शामिल है के द्वारा पांच दिवसीय बैंक के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। क्योंकि सभी वित्तीय संस्थान आरबीआई, एलआईसी एवं अन्य वित्तीय संस्थाएं केवल 5 दिन ही कार्य करते हैं। इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि बढ़ते कार्य के दबाव को देखते हुए बैंकों के पांच दिवसीय मांग को माना जाना चाहिए, यह मांगे सरकार और वित्त मंत्रालय में लंबे समय से लंबित हैं। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय इकाई द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे बैंक ऑफ़ इंडिया हरदा के सामने प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शन में मुख्य रूप से कंचन ठाकुर, राहुल नेमा, कुलदीप ओझा, वैभव करले सोनम चौरे जितेंद्र जैना, पवन चंद्रवंशी एवं अन्य बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।
Views Today: 2
Total Views: 46

