अत्रे गौत्र के परिवारजनों ने किया कुलदेवी पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज के अत्रे गौत्र के परिवारजनों द्वारा रविवार को टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव में एकत्रित होकर अपनी कुलदेवी दुर्गा सुलाई माता का पूजन किया गया। इस वर्ष के आयोजन से जुड़े शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि लगभग 125 वर्षों से अधिक प्राचीन भैरव बाबा देव स्थान पर परिवार के सदस्य एकत्रित होकर विगत वर्ष 2022 से कुलदेवी एवं देवताओं का पूजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यहां कुलदेवी मंदिर की स्थापना भी की जाएगी। आयोजन में अन्य राज्यों से भी परिवारजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक का संचालन कर रहे अमित जोशी ने जानकारी दी कि प्राचीन देव स्थान के समीप कुलदेवी मंदिर की स्थापना की योजना बनाई जा रही है। यह आयोजन विगत चार वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य संरक्षक देवी-देवताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी के कल्याण की कामना करना है। आयोजन के दौरान विराट विष्णु सहस्त्रनाम मंडल द्वारा संगीतमय एवं मधुर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!