अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा वंदन और वंदे मातरम् के साथ की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के हालात बेहद खराब हैं। एक ऐसी विचारधारा देश को बांटने का काम कर रही है, जिसका देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं रहा है। आज देश को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करना होगा और उन्हें बताना होगा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना का उद्देश्य ही गांव, गरीब और किसानों का उत्थान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक का निर्माण किया, अनेक संस्थाओं की स्थापना की और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। देश के हित में अनेक कानून बनाए गए और सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया। आज देश की संस्थाओं को बेचा जा रहा है और अडानी-अंबानी को देश सौंपा जा रहा है, साथ ही सत्ता का केंद्रीयकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, सूरज सिंह राजपूत, हरिमोहन शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, ब्लाक अध्यक्ष संजय भायरे, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, इकबाल अहमद, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कैलाश चतुर्वेदी, राघवेंद्र पारे, ओम सोलंकी, हयात खान, गोरेलाल सिसोदिया, सेवादल अध्यक्ष सहीद खान सहित सभी वरिष्ठ जनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नितिन जोशी, जावेद पटेल, हरीश गुप्ता, राजेश नागराज, श्रवण गिनारे, सतीश भादू, मुबारिक शाह, सुनील गीते, अरुण तिवारी, प्यारेलाल सोलंकी, अभिषेक जानी, कैलाश पटेल, बंटी वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अजय राजगुरे सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 80

