वीर बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। वीर बाल दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र क्र.55 में ड्राइंग कॉम्पीटीशन, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं तथा कहानी, कविता व फेंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे ने बताया कि हर वर्ष 26 दिसम्बर को पूरे देश में गुरू गोविन्द सिंह के बेटों के बलिदान के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। श्री गुरू गोविन्द सिंह के बेटे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने 8 वर्ष एवं 5 वर्ष की छोटी उम्र में ही अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी, पर्यवेक्षक पूजा चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू लाहौर, मुनेश उमरिया, सुनीता चौरे सहित अधिकारी कर्मचारी व बच्चे उपस्थित थे।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!