अनोखा तीर, हरदा। आगामी 4 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मेला ग्राउंड पर 150 से अधिक दुकानों के निर्माण हेतु ले-आउट डालने का कार्य संपन्न कराया गया। निर्माण समिति के प्रमुख एवं मेला पालक नरेन्द्र भांबू के मार्गदर्शन में यह कार्य कड़ी मेहनत के साथ पूरा किया गया। ले-आउट कार्य के दौरान प्रांतीय अधिकारी रविलाल पटेल, द्वितीय मेला पालक बनवारीलाल यादव, निर्माण समिति के सक्रिय सदस्य ओमपी राठौर, सह संयोजक डॉ. एलएन पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ले-आउट कार्य पूर्ण होने के उपरांत रविलाल पटेल, बनवारीलाल यादव, ओमप्रकाश राठौर एवं एलएन पाराशर द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं नागरिकों से संपर्क कर मेले की जानकारी दी गई तथा स्थानीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया गया। स्वदेशी मेले को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं और नगरवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है।
Views Today: 2
Total Views: 64

