अनोखा तीर, हरदा। हिंदू हृदय सम्राट, महान राष्ट्रनायक, वीर योद्धा एवं कुशल प्रशासक महाराजा सूरजमल जी के बलिदान एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनका शहीद दिवस 25 दिसंबर 1763 को मनाया जाता है। महाराजा सूरजमल जी ने अपने पूरे जीवनकाल में 80 युद्धों में विजय प्राप्त की, आगरा पर अधिकार किया और ब्रजराज की उपाधि से नवाजे गए। उनके शासनकाल में राज्य में संपन्नता और संप्रभुता रही तथा सभी जातियों को समानता का अधिकार प्राप्त था। इसी क्रम क्रम में आज राष्ट्रीय जाट महासभा हरदा द्वारा शहर के इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम के पास स्थित चौराहे को महाराजा सूरजमल के सम्मान में चौराहा घोषित किया गया। यह चौराहा उनके अद्वितीय योगदान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील ठोलिया, संभाग अध्यक्ष संतोष जानी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश ठोलिया, महानगर अध्यक्ष राजू कमेडिया, कोषाध्यक्ष सोहन बेड़ा, महासचिव आनंद डिडेल, महानगर युवा सलाहकार राजू रेनवा और रामनिवास पचर सहित पूरी टीम उपस्थित रही। समाज के वरिष्ठजन और विभिन्न वर्गों के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होकर महाराजा सूरजमल जी की वीरता और त्याग को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

