Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

वेयर हाउस संचालक से मांगे थे 1 लाख

2 min read
Text Size:

-सहकारी समिति प्रबंधक को पहली किश्त  59 हजार लेते लोकायुक्त ने पकड़ा
नितिन दत्ता,तामिया/छिंदवाड़ा। भ्रष्टाचार निवारण के लिए लोकायुक्त की कार्यवाही सतत जारी है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने तामिया में ट्रेप कार्यवाही कर सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक को 59 हजार लेते पकड़ा। तामिया मुख्यमार्ग में माता मंदिर के सामने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा तामिया में दोपहर लोकायुक्त जबलपुर टीम ने 2.30 बजे कार्यवाही की। झिरपा निवासी आवेदक वेयर हाउस संचालक हरीश राय पिता रमेश राय उम्र 26 वर्ष ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम जबलपुर ने आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा के प्रभारी समिति प्रबंधक आरोपी  मुनीम प्रसाद पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 55 वर्ष  को 59000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आवेदक हरीश राय का झिरपा में श्री हरि नाम से वेयरहाउस है। वेयर हाउस में भंडारण को सुचारू रूप से चलने देने एवं ब्लैक लिस्ट में न डालने के एवज में आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल द्वारा 59000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 14.10.2025 को आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल प्रभारी समिति प्रबंधक को 59000 की रिश्वत लेते हुए जिला सहकारी बैंक तामिया जिला छिंदवाड़ा ने रंगे हाथ पकड़ा  गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1),13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त जबलपुर की ट्रेप टीम में  निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं स्टाफ शामिल रहा।

361 Views
What do you think?

Leave a Reply