Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर आर.ओ.बी. निर्माण के तहत दोषपूर्ण स्लैब किया गया डिस्मेंटल

2 min read
Text Size:

लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ता को अपना मूल मंत्र बनाया है और क्वालिटी में थोड़ी भी कमी को गंभीरता से लिया है,इसी के चलते शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर आर.ओ.बी. निर्माण के तहत एक दिन पूर्व ही डाला गया दोषपूर्ण स्लैब को इंजीनियर्स ने तत्काल डिस्मेंटल कराया है।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेल्वे क्रासिंग क्रमांक 59 सी पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य प्रगतिशील है।आर ओ बी में पीयर नम्बर 15 से पीयर नम्बर 16 तक की स्लैब का निर्माण कार्य 13 जून की सुबह संपन्न किया गया था।इसी दिन शाम 07:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान स्लैब में क्रैक्स पाए गए। तत्पश्चात ठेकेदार को लिखित रूप से स्लैब तोड़ने के निर्देश जारी किए गए। निर्देशानुसार, ठेकेदार द्वारा विभाग के उपयंत्री की उपस्थिति में 14 जून की रात्रि 12:00 बजे स्लैब को डिस्मेंटल किया गया।

यह कार्रवाई गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा प्रावधानों को सुनिश्चित करते हुए की गई है। यह स्लैब एक दिन पहले ही कास्ट किया गया था। कंक्रीट अभी गीला और कच्चा भी था इसलिए स्लैब को गिराने में कोई समस्या नहीं हुई। यह कार्य पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न किया गया । निर्माण कार्यों में किसी एक भाग के क्वालिटी में फेल होने पर इसे तोड़कर दोबारा बनाया जाना बहुत ही सामान्य बात है।

उक्त डिस्मेंटल की प्रक्रिया सुरक्षा के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए की गई तथा इस कार्यवाही में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

402 Views
What do you think?

Leave a Reply