Skip to content
Friday, 16 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

नकली नोट निर्माण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 15.41 लाख की नकली करेंसी जप्त

2 min read
Text Size:

5 आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरणों से बना रहे थे नकली नोट

अनोखा तीर, देवास। शहर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 15.41 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नोट छापने की मशीनें, अधछपे नोट और दो बाइकें भी बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नकली नोट लेकर घूम रहे हैं। एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सचिन नागर और शुभम वर्मा को पकड़कर उनके पास से 1.96 लाख रुपए के नकली नोट और एक स्प्लेंडर बाइक जब्त की।

सोनकच्छ में छापेमारी, नोट बनाने की मशीनें बरामद

पूछताछ में दोनों ने राजकुमार मालवीय का नाम बताया, जो सोनकच्छ में अपने घर पर नकली नोट तैयार कर रहा था। पुलिस ने वहां छापा मारकर राजकुमार मालवीय और उसके साथी सुनील पाटिल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 500-500 रुपए के 13.25 लाख के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद हुए। तफ्तीश के बाद पुलिस ने शक्ति सिंह चावड़ा को भी गिरफ़्तार कर लिया। इस तरह कुल पांच आरोपियों को पकड़कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया। आरोपियों से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, अधछपे नोट और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

जेल में रची गई थी साजिश

मुख्य आरोपी सुनील पाटिल 38 वर्ष निवासी बुरहानपुर और राजकुमार मालवीय 30 वर्ष निवासी सोनकच्छ पहले भेरूगढ़ जेल में बंद थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि नकली नोट बनाने की योजना वहीं बनाई गई थी। दोनों ने जेल से बाहर आने के बाद इस रैकेट को सक्रिय किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी, उनि तरूण कुमार बोडके, गौरीशंकर यादव, यहुल परमार, सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी, गनोज पटेल, ईश्वर सिंह मंडलोई, राजेश भारद्वाज पुअ कार्यलय, प्रआर रवि पटेल, आर राहुल शर्मा, सैनिक भगवान सिंह तथा सायबर सेल टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

544 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply