Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

संडे का सुकून अब मालवा अंचल की पहचान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। मालवा अंचल के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवर चैन सिंह की पवित्र शहीद भूमि शहर सीहोर पर युवा समाजसेवियों का संगठन संडे का सुकून लगातार समाज के निर्बल एवं असहाय लोगो की सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन का काम निरंतर कर रहा है। सुशील कुमार जैन ने बताया कि जब हमारी भावनाएं पवित्र हों, दृढ़ संकल्प हो, लक्ष्य निश्चित हो, तो हमें आने वाली बाधाएं लक्ष्य प्राप्ति से रोक नहीं सकती। बल्कि सभी दृश्य, अदृश्य शक्तियां हमारे पवित्र उद्देश्यों के लिए सहयोग करती हैं। यही कारण है कि संडे का सुकून आज मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की पहचान का पर्याय बन चुका है। संडे का सुकून समूह लगातार 100 दिन से भी ज्यादा सुकून की रसोई सरकारी अस्पताल में मरीज के साथ आए परिजन एवं गरीब लोगों के लिए संचालित कर चुका है। इसके साथ ही शहर में सौंदर्यीकरण के काम भी समूह सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर किए हैं। रविवार को भी संडे का सुकून टीम ने शहर को एक नयी सौगात दी। ग्रुप ने सीहोर शहर को मोक्ष वाहन और चलित प्याऊ वाहन की सौगात दी है। टीम ने रविवार को इस बाबत एक सादा कार्यक्रम शहर के होटल ब्लूस्टार में सादे रूप में आयोजित किया। जिसमें शहर के गणमान्य वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोक स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के संचालक व सीहोर के पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार रविंद्र जैन, बसंत दासवानी मौजूद रहे। संडे का सुकून समूह सदस्यों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में मोक्ष वाहन और चलित प्याऊ की सौगात सीहोर शहर वासियों को दी। टीम संडे का सुकून ने नि:शुल्क अंत्येष्टि का संकल्प भी रविवार लिया कि वो नि:शुल्क अंत्येष्टि करेंगे। यह सुविधा ऐसे लोगों के लावरिस शवों और को दी जाएगी जिनका कोई नहीं हो या उनका परिवार अंत्येष्टि करने में सक्षम न हो, गरीब हो। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं सभी वरिष्ठ गणमान्यजनों ने आश्वस्त किया कि वह आगे भी संडे का सुकून के सभी पवित्र लक्ष्य एवं उद्देश्य में सहयोगी बनेंगे।

487 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply