भाई के साथ खेल रही ५ वर्षीय बहन गर्म पानी की तपेल पर गिरी, अस्पताल में भर्ती

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिले के रातातलाहई गांव अपने  घर के आगन में खेल रही एक ५ वर्षीय बालिका गर्म  पानी के  तपेले पर जा  गिरी। जिस कारण बालिका  झुुलस गई पास ही काम कर रही मां ने तुरंत बच्ची  को उठाया और अपने जेेठ के बैैठे के साथ मोटरसाईकल से बालिका को  जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका बच्चा वार्ड में उपचार  किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्कान पिता दिनेश कोरकू उम्र 5 साल निवासी राततलाई सुबह 9 बजे अपने ४ वर्षीय भाई केे साथ आंगन  में खेल रही थी।  बच्चों को नेहलाने केे लिए मां राामबाई ने चुल्हे पर गर्म पानी रखा  था।  मुस्कान खेलते वक्त अचानक गर्ग पानी के तपेले पर जा गिरी और झुलस  गई। घटना के बाद बालिका को तुरंत जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।

356 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply