Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

करणी सेना करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव  

2 min read

दिव्यांग के अपमान सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होंगे कई संगठन
अनोखा तीर, हरदा। करणी सेना परिवार जिला हरदा अन्य सामाजिक संगठनों के साथ 25 फरवरी दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा। करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि विगत दिनों जिले के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा गलत शब्दो का लिखित में बखान कर दिव्यांग व्यक्ति का अपमान किया है, अधिकारी द्वारा जिन शब्दों का उपयोग लेटर में किया है उससे एक नही बल्कि हर उस व्यक्ति का अपमान हुआ है जो दिव्यांग है। इसी के साथ क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है और जिला अधिकारी मोन बैठे है। क्षेत्र में किसानों की ट्रेक्टर ट्रॉली जो स्वयं के उपयोग के लिए दुकानों से रेत, गिट्टी लेकर अपने घर जा रहे है उन पर बिना वजह प्रशासन कार्यवाही कर जप्त कर रहा है और हजारों रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही  ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी मामले भी हैं। शस्त्र लाइसेंस हेतु जरूरतमंद व्यक्ति को को नजरअंदाज किया जा रहा है। वही गौ तस्करी दिन रात जारी है, परंतु इस पर प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है और ना ही गौ शाला में गौ माता के लिए उत्तम व्यवस्था हो रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, साथ ही कई तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री भी आम बात हो गयी है। यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का काम जोरों पर है। क्षेत्र में बिजली विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। लापरवाही से हुई दुर्घटना में मृतकों को कोई सहायता प्रदान नही की गई है। इस समय मूंग की फसलों के लेकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली पानी उपलब्ध हो ओर किसानों से बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली नही की जाए। ग्राम छिदगांव में संचालित फैक्टरी के विरोध में किसानों के ऊपर जो मुकदमे दर्ज है उन्हें वापस लिए जाए। सोनतलाई में बिजली की समस्या अधिक बढ़ रही है। मां नर्मदा से रेत के अवैध उत्खनन बन्द हो। महा शिवरात्रि पर युवाओं द्वारा आयोजन ओर शोभायात्रा पर किसी प्रकार से रोक ना लगे। इन्हीं विभिन्न मांगों को लेकर 25 फरवरी को करणी सेना परिवार सर्व समाज एवं अन्य संगठनों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा।

567 Views
567 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply