Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

मुख्यमंत्री 21 फरवरी को करेंगे विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 224 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए दी जा जाती है। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

230 Views
230 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply