Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालकों को नोटिस जारी

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से 12वी तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि जिले के 110 अशासकीय विद्यालयों द्वारा इस संबंध में अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किया गया है, जो सीधे सीधे शासन के आदेशों की अवहेलना है। अत: इन 110 विद्यालयों के संचालकों को सख्त नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने तक इन विद्यालयों की मान्यता संबंधी कार्यवाही निलंबित रहेगी तथा यदि ये स्कूूल यह कार्य आगामी 3 दिवस में पूर्ण नहीं करते हैं, तो शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत इनकी मान्यता निलंबित करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

254 Views
254 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply