राज्यपाल श्री पटेल से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने की सौजन्य भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल:- राज्यपाल मंगुभाई पटेल से हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल भेंट कर दत्तात्रेय का स्वागत किया। श्री पटेल का दत्तात्रेय ने अंग वस्त्रम् पहनाकर अभिवादन किया। दोनों राज्यों के राज्यपालों द्वारा स्मृति प्रतीकों का पारस्परिक आदान-प्रदान किया गया। चर्चा के दौरान विकास के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 738

Leave a Reply

error: Content is protected !!