वैश्य महासम्मेलन ने चलाया सदस्यता अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान के माध्यम से अपने घटक दलों के अधिकतम सदस्यों को जोड़ने हेतु बृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरदा जिला इकाई द्वारा नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री राजीव खंडेलवाल की उपस्थिति में जिले की तीनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत करते हुए नए सदस्यों से संपर्क कर उनको सदस्यता दिलाई। सदस्यों को संगठन की कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए जिला अध्यक्ष दीपक नेमा ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश प्रत्येक पंचायत स्तर तक अपनी सदस्यता के माध्यम से सभी घटक दलों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में जिले की सदस्यता 557 है, जिसे 1000 तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संभाग प्रभारी खंडेलवाल ने कहा कि हम सभी सामाजिक बंधुओं को साथ में लेकर हरदा जिले की प्रत्येक तहसील के अंतर्गत आने वाली पंचायत तक पहुंच कर सभी घटक दलों के समाजों से अधिकतम सदस्य बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल अजमेरा, संभागीय महामंत्री केशव बंसल, महिला इकाई जिला प्रभारी श्रीमती उषा गोयल, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन, युवा इकाई जिला अध्यक्ष शुभम बंसल जिले के महामंत्री अजय अग्रवाल, जिला सचिव शिव विलास सराफ एवं युवा इकाई के नगर अध्यक्ष रचित जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 380

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!