Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

महिला ने कीटनाशक की बोतल से पिया पानी, तबीयत बिगड़ी

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। शहर की विकास नगर कालोनी में रहनी वाली एक ३२ वर्षीय महिला ने गलती से कीटनाशक दवा की बोतल से पानी पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। महिला के पति ने उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब ३ बजे आरती पति विनोद चावला उम्र ३२ वर्ष निवासी विकास नगर कालोनी ने गलती से घर पर रखी एक कीटनाशक दवा की खाली बोतल में पानी भरकर पी लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उसने पति विनोद  को बताया तो वह तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

128 Views
128 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply