Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

पैरासिटी कॉलोनी के वाशिंदों ने सौंपा ज्ञापन  

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। शहरी क्षेत्र के तहत आने के कारण कॉलोनियों में अपेक्षाकृत विकास नहीं हुआ। लोग सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर सीमा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में दो वार्ड बने। वार्ड 32 में उसी मतदान केंद्र की कॉलोनियां शामिल हैं, जिस पर भाजपा को सबसे अधिक बढ़त मिली। सांई मंदिर के ठीक सामने से पैरासिटी कॉलोनी, होलीफैथ स्कूल की तरफ जाने वाला रास्ता सालों बाद भी नहीं बन सका। इस संबंध में रहवासियों व्दारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया कि यहां सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन हिचकोले खाते हैं। बारिश हो जाए तो पैदल निकलना दूभर कर देता है। सड़क किनारे सालों से बनी तवा कमांड की नहर अब नाले का रूप ले चुकी है। इस पर अतिक्रमण कर दुकानें खोल दी गई। खाली प्लाटों में भरा गंदा पानी दुर्गंध छोड़ रहा है। लंबे समय से जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जो लोगों को बीमार बना रहे हैं। होलीफैथ स्कूल के पास का नाला सालों से स्थानीय निवासियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे उपजती समस्या से निजात के लिए लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर हर मर्तबा रस्म अदायगी होते रही। पेयजल को लेकर भी ठोस प्रबंध नहीं हो सके। गर्मी आते ही ट्यूबवेल सूखने लगते हैं और लोग टैंकरों के भरोसे रहते हैं। यहां के रहवासी इस संबंध में पैरासिटी कॉलोनी रहवासी राजेन्द्रसिंह राजपूत, हरिओम साकले, पवन पंवार सहित राहुल नागले, राहुल घाघरे, शैलेंद्र सिंह, दीपक राजपूत ने बताया कि हमारे द्वारा नियमानुसार प्रापर्टी टैक्स नगरपालिका परिषद में जमा किया जा रहा है। वहीं आमजन को नाली सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने पैरासिटी कॉलोनी रहवासी को आश्वस्त किया कि जल्द ही पानी की समस्या के निराकरण के लिए पानी टंकी निर्माण एवं मुख्य मार्ग का डामरीकरण सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

152 Views
152 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply