Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

दादा और पोते पर मधुमक्खी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मधुमक्खी के एक झुंड ने सड़क से गुजर रहे दादा-पाते पर हमला कर दिया। मधु-मक्खियों ने दोनों को शरीर पर कई जगह डंक मार दिए। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मा पिता राम सिंह नायक उम्र ७० वर्ष अपने पोते राज पिता संतोष नायक उम्र १० वर्ष निवासी ग्राम कुकरावत पर मधुमक्खी के एक झुंड ने रास्ते में हमला कर दिया। दोनों ने किसी तरह वहां से भाग कर मधु-मक्खियों से अपना पीछा झुड़ाया। इस दौरान दोनों को शरीर पर कई जगह मधु-मक्खियों ने डंक मार दिए, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल उपचार हेतु लेकर आए। धर्मा की बहू पप्पी ने बताया कि मेरे ससुर और जेठ का लड़का पास ही पंचायत में पीएम आवास के कागजात जमा करने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उन पर मधु-मक्खियों ने हमला कर दिया। हम उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दोनों की तबीयत में सुधार है।

118 Views
118 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply