टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। अंकित 11 के तत्वावधान में नगर के ईशान परिसर मंडी गेट के पास आयोजित कुंवर संजय शाह ट्रॉफी में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। रविवार को फाइनल एवं सेमी फाइनल का मुकाबला खेला गया।  प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला केके 11 बिच्छापुर और रुंदलाय 11 के बीच खेला गया, जिसमें केके 11 बिच्छापुर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल  मुकाबला  रुंदलाय 11 ओर कौशल 11 बीच का  मुकाबला हुआ, जिसमें रुंदलाय 11 टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबल केके 11 बिच्छापुर और रुदलाय 11 के बीच खेला गया।  जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए केके11 बिच्छापुर ने 10 ओवरों में मात्र 75 रन ही बनाए ,जिसके जवाब में  रुदलाय 11 ने आसानी से 9 ओवर रन बना कर 5 विकेट से इस मैच को जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी बैंक चेयर में भरतसिंह राजपूत,  भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, नप अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, अखिलेश खंडेलवाल, करताना भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील डूडी, डॉ.राजेंद्र शर्मा, शालिकराम चंदेल, राजा कौशल, अंकित कनेरे, हिमांशु बंसल, अजय पटेल, सुनील गौर आदि मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार को प्रदान किए गए।

Views Today: 2

Total Views: 632

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!