Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

किसान को हनीट्रैप में फंसाने वाला मास्टरमाइंड निकला मुंह बोला साला

2 min read

 

–शक ना हो इसलिए खुद को भी आरोपियों से पिटवाया

अनोखा तीर, हरदा। जिले के किसान को हनीट्रैप में फंसाने वाला मास्टमाइंड किसान का ही मुंहबोला साला निकला। उसी ने किसान को फंसाने का पूरा प्लान बनाया। किसी को उस पर सक न हो इसके लिए उसने अपने जीजी के साथ खुद को भी आरोपियों से पिटवाया। गौरतलब है कि बीते दिनों हरदा का एक किसान हनीट्रैप का शिकार हो गया। लड़की ने उसे धार मिलने बुलाया और बंधक बनाकर 12 लाख रुपए की डिमांड कर दी। किसान की पत्नी को कॉल गया तो उसने अपने मुंहबोले भाई को कॉल कर कहा कि वह पति को इस मुसीबत से बाहर निकाले। मुंहबोला भाई जीजा को छुड़ाने आरोपियों के पास पहुंच गया। यहां उसे भी बंधक बना लिया गया। 28 घंटे तक बंधक रखकर दोनों के साथ हॉकी और डंडे से मारपीट भी की गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। यहां तक तो हनीट्रैप की यह कहानी साफ नजर आ रही थी, लेकिन जब पुलिस की पड़ताल शुरू हुई तो पूरी स्टोरी ही फिल्म कहानी की तरह उलट गई। पत्नी ने जिस मुंहबोले भाई को मदद के लिए भेजा था, हकीकत में वही, इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड निकला। पूरी कहानी रियल लगे, इसीलिए उसी के कहने पर आरोपियों ने किसान के साथ उसकी भी पिटाई की थी। पुलिस ने किसान के साले राजेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एक महिला अभी फरार है।

560 Views
560 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply