Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

गौवंश के पैर बांधकर युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य

2 min read

 

–लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने खले में बंधी एक गौवंश के पैरों में रस्सी बांधी और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मामले में व्यक्ति के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना १४ फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे ग्राम छोटी हरदा की है। जहां एक किसान के खले में बंधी मवेशियों को जब वह भूसा डालने पहुंचा तो उसने देखा की उसकी एक गौवंशी के पैरों में रस्सी बंधी है और एक युवक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। किसान चिलाया और आस-पास के लोगों को बुलाकर आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी, जिसमें उसका हाथ फेक्चर हो गया। किसान ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पशु क्रूरता की धारा में हुई एफआईआर

नए कानून के तहत अब इस तरह के मामले में पशु क्रुरता की धारा में अपराध दर्ज किए जाते है, जबकि पूर्व में इस तरह के कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा ३७७ में मामला दर्ज किया जाता था, जिसे नए कानून के तहत हटा दिया गया है।

281 Views

Leave a Reply