परिवहन विभाग ने देवास में स्कूल बसों के लिए विशेष जाँच का अभियान चलाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा देवास जिले में संचालित होने वाली स्कूल बसों के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है।  इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा देवास शहर में एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल, विद्यासागर स्कूल, सेंट द्रोण हा.से. स्कूल, एमिनेंस स्कूल , डिवाईन कान्वेंट स्कूल, महांकाल हा.से. स्कूल, मालवांचल एकेडमी, भारत हा.से. स्कूल की लगभग 56 स्कूल बसों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुरूप मापदण्ड पूर्ण होने संबंधी जांच की गई।

     कार्यवाही में बिना परमिट पाई जाने पर एवरेस्ट स्कूल की एक बस तथा सेंट द्रोण स्‍कूल की दो बसे की जप्त की गई तथा अन्य वाहनों पर कार्यवाही कर 38 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों को माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर तथा निर्धारित दस्तावेज पूर्ण होने पर ही मार्ग पर संचालित करें। परिवहन विभाग द्वारा जिले में चैकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Views Today: 4

Total Views: 602

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!