Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम मध्य प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संचालन के दस वर्ष पूर्ण, नर्मदापुरम में विशेष कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Text Size:

नर्मदापुरम:- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना संचालन के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया और सहसंचालक श्री व्ही पी गौर के मार्ग दर्शन में वन स्टाप सेन्टर के द्वारा शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) नर्मदापुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेन्टर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी के द्वारा माहावारी स्वच्छता का प्रबंधन, 181 महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर की जानकारी, pc & pndt act की जानकारी दी गई। डॉ मंयक तौमर (केरियर कांउंसलर) ने छात्र छात्राओं को केरियर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य सतीश कुमार मौर्य ने छात्र छात्राओं को तकनीकी विषय में प्राप्त शिक्षा के लिये मार्ग दर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेन्टर का स्टाफ तथा शासकीय संभागीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) समस्त स्टाफ ‘उपस्थित था।

592 Views
What do you think?

Leave a Reply