Skip to content
Thursday, 26 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने न्यायाधीश जी.पी. सिंह की जीवनी का किया विमोचन

2 min read

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने न्यायाधीश जी.पी. सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वे सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि एक संस्था थे। उनके कर्म, ज्ञान एवं चरित्र की त्रिवेणी से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। उनके द्वारा दिये निर्णय न्याय क्षेत्र में आधार बन जाते हैं। उन्होंने विंध्य तथा मध्यप्रदेश का नाम ऊंचा कर लोकतंत्र को सही राह दिखाई। समाज में दिशाहीनता को समाप्त करने के लिए ऐसे आदर्शों और चरित्रों पर लिखी जीवनी को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है, जिससे आने वाली पीढि़यां ऐसे महान चरित्र को पहचान सके और बुराईयों को दूर करने में अपना योगदान दे सके। न्यायाशीध जी.पी. सिंह समाज के ऐसी धरोहर और विभूति है, जिससे समाज प्रेरणा लेता रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य भवन कटंगा जबलपुर में न्यायाधीश जीपी सिंह की जीवनी का विमोचन किया। इस अवसर पर मंचस्थ न्यायाधीशों ने भी न्यायाधीश जी.पी. सिंह के जीवन से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त जीवनी वरिष्ठ अधिवक्ता वी.एस. श्रोती ने लिखा है। इस अवसर पर जस्टिस आर.एस. झा, जस्टिस  पी.पी. नावलेकर, जस्टिस वी.के. शुक्ला, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, पूर्व महाधिवक्ता आर.एन. सिंह सहित विधि जगत के ख्यातिलब्ध न्यायाधीश मौजूद थे। विमोचन समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद आशीष दुबे सहित गणमान्य नागरिक मौजदू थे।

582 Views
582 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply