अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

बैतूल : अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण किए जाने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में 58 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में बैतूल के उर्मिला पवार ने चंद्रशेखर वार्ड से रोड एवं नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने सीएमओ को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बड़गांव तहसील आमला से लेखराम पिता जगडू पांडोले ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि का भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत की। जिस पर अपर कलेक्टर ने बताया कि भुगतान यथा शीघ्र किया जाएगा। बड़गांव तहसील आमला के संतोष पिता तुलसीदास पंडोले ने आवासीय पट्टा दिलाने के लिए जनसुनवाई में आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व आमला को तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अनीता पिता दाम जी ने नाम सुधारने के संबंधी में आवेदन दियाजिस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

237 Views

Leave a Reply