Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

चार बच्चे पैदा करने वाले ब्राह्मण युवाओं को 1 लाख देगा बोर्ड

2 min read
Text Size:

गणेश पांडे, भोपाल। राज्य सरकार द्वारा संचालित परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने ब्राह्मण युवाओं से अपील की है कि वे विधर्मी द्वारा देश पर कब्ज़ा करने से बचाने के लिए कम से कम चार बच्चे पैदा करें। उन्होंने चार बच्चों को जन्म देने वाले युवाओं को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।  कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजोरिया रविवार को इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। राजोरिया ने बताया कि लोगों को इस पैसे का दावा करने के लिए सरकार के पास जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विष्णु राजोरिया और बोर्ड, समाज के भीतर अपने संबंधों के साथ, इस फंड के लिए प्रावधान करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए, राजोरिया ने कहा, जो युवा समाज में अच्छे पद और स्थान प्राप्त करते हैं, वे एक बच्चे के बाद पूर्ण विराम लगा देते हैं। ये गलत है और मेरी गुजारिश है कि उन्हें कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। चार बच्चों को जन्म देने वालों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।   राजोरिया ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा भले ही वह अध्यक्ष रहें या नहीं। चेयरमैन जो भी होगा, पुरस्कार राशि वही देगा। यह समझाते हुए कि युवाओं में अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर झिझक है, राजोरिया ने कहा, जब भी मैं युवाओं से पूछता हूं, तो उनका जवाब होता है कि उनकी शिक्षा पर बहुत पैसा खर्च किया जाता है। हो सकता है कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करना महंगा हो, लेकिन हम थोड़े कम पैसे में भी गुजारा कर सकते हैं। जब बच्चे पैदा करने की बात हो तो आपको पीछे नहीं हटना चाहिए, नहीं तो विधर्मी इस देश पर कब्जा कर लेंगे। ब्राह्मण पहले से ही अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं।

655 Views
What do you think?

Leave a Reply