Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

साईंखेड़ा में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का हुआ आयोजन

1 min read
Text Size:

खरगोन:- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर ग्राम पंचायत साईखेड़ा में 12 जनवरी को आयोजित किया गया। जिसमें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए एवं पात्रता अनुसार उनका निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के 129 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में दो हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कमलाबाई बडोले, उप सरपंच सीताराम आरसे, शिविर  प्रभारी एमएल चौहान,  सेक्टर अधिकारी श्रीमती शर्मिला निनामा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी श्री शर्मा  एवं ग्रामीण उपस्थित हुए!

407 Views
What do you think?

Leave a Reply